top of page

'9 दिनों से गंदा काम कर रहा था आरोपी'

  • thestrangerkingdom
  • Nov 17, 2017
  • 2 min read

नवभारत टाइम्स | Updated: Nov 16, 2017, 02:05AM IST

पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का तो परिवारवालों को पता भी नहीं था। यह जानकारी भी उन्हें तब मिली जब ब्लीडिंग होती बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ गंदा काम होने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक ही आरोपी था। उसे भी बाद में पकड़ा गया न कि रंगे हाथों। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी ऐंगल से जांच चल रही है।

पुलिस के इन दावों पर उंगली उठाते हुए पीड़ित बच्ची के परिवार के नजदीकी और इस मामले में मीडिया से बात कर रहे अमरदीप सिंह रंधावा नाम के एक शख्स ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है। घरवालों को इसकी जानकारी दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि 26 साल का गिरफ्तार आरोपी पीड़ित बच्ची के पिता के गांव का बताया गया है। इसे एक हौजखास गांव में ही स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से बच्ची के पिता ने करीब ढाई महीने पहले हायर किया था क्योंकि बच्ची के माता-पिता दोनों काम करते हैं। उनके 3 बच्चे हैं। इनमें 7 और डेढ़ साल की 2 बच्ची और 6 साल का एक बेटा है। रात में आरोपी एक रेस्तरां में काम करता था। बताया जाता है कि इससे पहले वह एक जगह गार्ड का भी काम करता था। अमरदीप का आरोप है कि सोमवार को गिरफ्तार आरोपी के अलावा उसका एक और दोस्त बच्ची के घर गया था। हालांकि वह पकड़े जाने से करीब 5 मिनट पहले घर से निकल गया था। उन्हें शक है कि आरोपी के दूसरे दोस्त ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अमरदीप का आरोप है कि जब आरोपी पकड़ा गया था। तब उसने खुद कबूला था कि वह 9 दिनों से बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।


Comments


© 2017 by Pradeep Kumar Proudly created with PKWebSoft Pvt. Ltd 

  • Grey Twitter Icon
bottom of page